आगरा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का त्रियोदशी संस्कार
आगरालीक्स… आगरा के विधायक ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर त्रियोदशी संस्कार किया, इसमें गोलगप्पे के साथ मालपुए, खीर, दाल बाटी, इमरती, आलू की सब्जी, कचौड़ी परोसी गई। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजयेपी की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 26 अगस्त को हुआ था, उन्हें पिता तुल्य मानने वाले आगरा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग मुंडन कराकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। बुधवार को उनके होटल वैभव पैलेस में सुबह 10 बजे से हवन के बाद त्रियोदशी संस्कार हुआ। 28 पुरोहितों ने हवन के साथ संस्कार की प्रक्रिया आरंभ कराई। 12 बजे के बाद त्रयोदशी संस्कार के में ब्राह्माण भोज कराया गयौॅ ब्राह्माण भोज के बाद पुरोहितों को धोती कुर्ता, छाता, जूते, पलंग, किताब, पैन आदि वस्तुएं दान की जाएंगी।
उनकी पसंद का कराया गया ब्राह्माण भोज
अटल जी के त्रयोदशी संस्कार की तैयारी करीब दस दिनों से चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री खाने के विशेष शौकिन थे। ब्रज का स्वाद उन्हें बेहद प्रिय थे। उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए ही ब्राह्माण भोज के लिए पकवान बनवाए गए हैं। मालपुए, खीर, दाल बाटी, इमरती, आलू की सब्जी, कचौड़ी और गोल गप्पे बनवाए गए हैं।