आगरालीक्स.. आगरा में लोकसभा की दो सीटों के लिए एग्जिट पोल चौंकाने वाला है, एक सीट पर भाजपा और दूसरी सीट पर कांग्रेस और गठबंधन प्रत्याशी चुनाव जीत सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा की दो, मथुरा, अलीगढ, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी सहित 27 सीटों में से भाजपा को छह सीटें बताई जा रही हैं। वहीं, सपा बसपा रालोद गठबंधन को 21 सीटों का अनुमान है।
आगरा में 18 अप्रैल को आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए मतदान हुआ था। आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी मनोज सेनी और कांग्रेस से प्रीता हरित के लिए लोगों ने मतदान किया। फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित ने कांटे की टक्कर दी थी। 23 को मतगणना होनी है, इससे पहले ही एग्जिट पोल में भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 सीटों में से छह सीटें बताई जा रही हैं। इससे आगरा की दोनों सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है।
2014 में मिली थी यूपी में 71 सीटें
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से अप्रत्याशित 71 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। कुल मिलाकर एनडीए को 73 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस को दो और सपा की 5 सीटें नसीब हुई। उस चुनाव में बसपा को एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती गठबंधन को लेकर सकारात्मक दिखीं। इस बार भी बीजेपी को कुछ ऐसे परिणाम की ही उम्मीद होगी। हालांकि, पूरी तस्वीर तो 23 मई को ही साफ होगी, मगर एग्जिट पोल से एक तरह से एक अनुमान मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि औपचारिक नतीजों से पहले क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े।
पश्चिमी यूपी की आगरा, मथुरा, अलीगढ, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा सहित 27 सीटों का एग्जिट पोल (एबीपी न्यूज)
बीजेपी- 6
बसपा-सपा- 21
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का अनुमान (रिपब्लिक टीवी+सी वोटर)
बीजेपी (एनडीए)- 38 सीटों का अनुमान
कांग्रेस (यूपीए)- 2 सीटों का अनुमान
महागठबंधन (सपा-बसपा)- 40 सीटों का अनुमान
टाइम्स नाऊ के मुताबिक पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. हालांकि, बीजेपी को अब भी सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है.
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का अनुमान
बीजेपी (एनडीए)- 58
कांग्रेस (यूपीए)- 2
बसपा-सपा- (महागठबंधन) -20
ABP Nielsen Survey Exit Poll के मुताबिक, बीजेपी को यूपी में बड़े नुकसान का अनुमान बताया गया है.
यूपी की 80 सीटों का अनुमान (ABP Nielsen Survey Exit Poll)
बीजेपी (एनडीए)- 22
कांग्रेस (यूपीए)- 2
गठबंधन (सपा-बसपा)- 56