आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी के बेटे का अपहरण करने के बाद 20 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी और वह चने बेच रहा था। कानपुर एसटीएफ और शमसाबाद पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड लिया।
रविवार को एसपी ग्रामीण पूर्वी प्रमोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नसीम पुत्र नन्हे उर्फ उम्रदराज निवासी मोहल्ला टोला, शमसाबाद है। ने 30 दिसंबर 2015 को उसने अपने चार साथियों के साथ इरादत नगर रोड निवासी तेल कारोबारी सतेंद्र सविता के छह साल के बेटे प्रिंस का अपहरण
कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद 20 लाख फिर पांच लाख पर आ गए थे। रुपये पर आ गए थे। पुलिस ने दस दिन बाद प्रिंस को बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपी मुवीन और बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी नसीम फरार चल रहा था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
चने बेच रहा था नसीम
नसीम अपनी पत्नी और बच्चों को भी साथ लेकर चला गया था। वह चने बेचने का काम करने लगा था। इसके अलावा ईंट के भट्ठे पर भी काम करने लगा था। मोहल्ले में उसका एक घर है। इसमें परिवार रहता है। शनिवार रात को परिवारीजनों से मिलने आया था। इसकी सूचना पुलिस को हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।