Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Fake Calling to Agra Police Control Room can block your mobile number
टॉप न्यूज़

Fake Calling to Agra Police Control Room can block your mobile number

fake
आगरालीक्स
 ….आगरा में पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 100 पर महिला सिपाहियों से गंदी बात की जा रही है। इन मनचलों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, ये झूठी सूचनाएं भी दे रहे हैं। हाईटेक कंट्रोल रूम में रिसीव की जाने वाली हर कॉल वायस लॉगर से रिकार्ड की जाती है। फोन नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले होता है। इसे रजिस्टर में लिखा जाता है। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि चिन्हित किए गए लोगों के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाएंगे। इनकी आईडी से जानकारी लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कान्सेप्ट फोटो

 

कंट्रोल रूम ने नवंबर 2015 से जनवरी 2016 तक आई फर्जी कॉल की लिस्ट बनाई है। एक मी​डिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए लोग 100 नंबर पर 50-50 बार कॉल कर चुके हैं। पुुरुष सिपाही के फोन उठाने पर फर्जी सूचना देते हैं। फोन महिला सिपाही रिसीव करे तो अश्लील बातें करते हैं।
यहां आठ-दस फर्जी कॉल आ रही हैं। इनमें अधिकांश ऐसे युवक हैं जो गलत सूचना देते हैं। हत्या, आगजनी और लूट तक की झूठी सूचना दी जाती है। इनके अलावा आठ नंबर ऐसे पाए गए, जिनसे लगातार फोन किए जा रहे हैं। इनकी कोशिश महिला सिपाही से बात करने की होती है।
पुरुष सिपाही फोन उठाता है तो तुरंत काट देते हैं। कई बार फोन करने पर भी महिला रिसीव न करे, तो झूठी सूचना देते हैं। महिला सिपाही फोन उठाए तो गंदी बात शुरू कर देते हैं। इनकी बातचीत की रिकार्डिंग की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!