रविवार को धूप निकलने पर न्यूनतम तापमार में बढोत्तरी दर्ज की गई थी और तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन रविवार रात से घना कोहरा छाने लगा था और सोमवार सुबह से कोहरा घना होता चला गया। साथ ही बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं।
उधर, यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, कोहरे के चलते आगरा आने और जाने वाली अधिकांश ट्रेन लेट चल रही हैं। कोहरे में शताब्दी, ताज जैसी वीआईपी ट्रेन तक रेंगकर चल रही हैं। रविवार को आगरा में तो कोहरा कम रहा, लेकिन ट्रेनें फिर भी सात घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। आगरा कैंट, फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।
Leave a comment