आगरालीक्स… आगरा में हाई प्रोफाइल फैमिली की युवतियों को जिगोलो (देह व्यापार करने वाले पुरुष) चाहिए, एक छात्र जाल में फस गया, उसने पुलिस से शिकायत की है।
सदर क्षेत्र का बीएससी कर चुका युवक नौकरी की तलाश कर रहा था, उसने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले आॅनलाइन जिगोलो ग्रुप कंपनी का विज्ञापन देखा, इसमें मेंबरशिप और नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए, एक नंबर भी लिखा हुआ था, उस नंबर पर कॉल करने पर उसे जिगोलो ग्रुप के बारे में बताया गया।
अमीर घरों की महिलाओं के साथ जाने के मिलेंगे रुपये
युवक को बताया गया कि जिगोलो ग्रुप से कई अमीर महिलाएं जुड़ी हुई हैं। एक बार सदस्यता लेने पर एक मोबाइल नंबर दिया जाएगा।कॉल करने पर आपको होटल में बुलाया जाएगा। होटल के कमरे में सौदा तय होने पर जो रकम मिलेगी उसमें से कंपनी को 20 प्रतिशत देना होगा। इस पर युवक तैयार हो गया। उससे दस हजार रुपये पेटीएम से ट्रांसफर करने को कहा। युवक ने कर दिए। इसके बाद दस हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। युवक ने जब उससे ग्राहक का मोबाइल नंबर बताने को कहा तो वह फिर से रुपयों की मांग करने लगा। इस पर युवक को शक हो गया। उसने रुपये वापस करने को कहा तो फोन उठाना बंद कर दिया।
एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद की जा रही जांच
पीड़ित युवक ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
मेट्रो शहरों में जिगोलो की डिमांड
मेट्रो शहरों में जिगोलो की डिमांड है, यह लाल रंग का कपडा लेकर मार्केट में खड़े हो जाते हैं। महिलाएं इनके पास कार रोकती हैं, ये उनके साथ चले जाते हें, एक हजार से लेकर पांच हजार तक रुपये लेते हैं।