आगरालीक्स ..आगरा में एक फर्जी बैंक पकडी गई है, शातिरों ने इनक्रडिबल बैंक के नाम से बैंक खोलकर लाखों की ठगी की, पुलिस ने छह को अरेस्ट किया है।
एसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज थाना निवासी हैदर ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की थी कि आगरा जिले में सस्ते लोन उपलब्ध कराने व बचत खाते पर ज्यादा ब्याज देने के नाम पर फर्जी बैंक चल रही है बैंक का नाम इंक्रेडिबल बैंक है। इस बैंक ने उसके साथ ठगी की है। आसपास के लोगों ने भी इस बैंक में अपनी जमा पूंजी लगा दी है और लोगों को उनका पैसा नहीं मिला है। साइबर क्राइम सेल ने साइबर अपराधियों को थाना शाहगंज, थाना इरादत नगर, हरीपर्वत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रघुवीर पुत्र जगन्नाथ निवासी दहतोरा थाना सिकंदरा, नेमीचंद पुत्र बलराम सिंह निवासी खटीक पाड़ा थाना खेरागढ, अफरोज पुत्र हबीब खान उर्फ बबलू खान निवासी बर वाली गली नरीपुरा थाना शाहगंज, लोकेश पुत्र राजा निवासी नगला पदी थाना न्यू आगरा, रतिराम निमेष पुत्र भूप सिंह निवासी धनौली थाना मालपुरा और प्रवीन रावत पुत्र हरि मोहन रावत निवासी रोहता थाना सदर को गिरफ्तार किया है।
चार साल से चल रही थी बैंक
एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी गैंग को रघुवीर पुत्र जगन्नाथ निवासी संचालित कर रहा था। यह इस कार्य में पिछले 4 सालों से लगा हुआ है। रतिराम इस फर्जी बैंक का ब्रांच मैनेजर इरादत नगर बना हुआ था। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों में तीन नेमीचंद, रघुवीर और अफरोज है। बाकी तीन प्रवीण रतिराम सहयोगी एवं अन्य लोकेश प्रिंटिंग की एक दुकान संजय पैलेस में चलाता है। गैंग के सदस्य आगरा उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान आदि राज्यों के लोगों को सस्ता लोन दिलाने व 2 से 3 वर्ष में जमा रकम को दुगनी कराने और बेरोजगार युवकों को रोजगार खोलने हेतु लोन देने के नाम पर फर्जी बैंक के खाते खुलवाते थे। इसमें लोगों से 100, 160, 300, 500 और 1000 रुपये प्रति माह जमा करवाते थे।