आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे संस्थान से बैंकिंग में कोर्स कर रही छात्रा को फ्लैट पर ले जाकर गैंगरेप, छात्रा की हालत गंभीर है। उसका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आईजी ए सतीश गणेश,एसएसपी बबलू कुमार एसएन पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर में गंभीर हालत में बैंकिंग डिप्लोमा की 19 साल की छात्रा को लेडी लॉयल अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लीडिंग अधिक होने पर छात्रा को एसएन में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों की टीम छात्रा का इलाज कर रही है।
होश आने पर बोली छात्रा
बुधवार रात करीब नौ बजे छात्रा को होश आया। उसने बताया कि दक्ष नाम के युवक से उसकी पहचान है। वह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। कॉलेज में बसंत की छुट्टी थी। हाईवे पर दोस्त मिला। वह उसे अपने साथ फतेहाबाद मार्ग पर एक फ्लैट में ले गया। वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुराचार किया। दोस्त उसे ऑटो से भगवान टॉकीज तक लेकर आया। उसे वहीं छोड़कर चला गया। वह एक बीयर शॉप के बाहर पड़ी थी। एक युवती उसे देव नर्सिंग होम लेकर पहुंची। नर्सिंग होम वाले भर्ती नहीं कर रहे थे। उसके कहने पर युवती ने उसके मोबाइल से सहेली को फोन कर दिया। सहेली आ गई। उसके बाद वह बेहोश हो गई।