आगरालीक्स…। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बरकार है। शेयर बाजार भी आज निचले स्तर पर खुला और दोपहर तक गिरावट का रुख रहा।
वायदा बाजार में सोने के रेटों में आज फिर नरमी का रुख रहा सोना दोपहर तक 47,918 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार चांदी की कीमत में खासी गिरावट रही चांदी दोपहर तक गिरकर 80,545 रुपये प्रति किलो रहा। चांदी की कीमत में यह खासी गिरावट है।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4784 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4669 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4257 रुपये प्रति ग्रामॉ
18 रुपये 3875 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3085 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।
शेयर बाजार उबर नहीं सका
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन शेयर बाजार उबर नहीं पा रहा है। आज सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 200 अंक गिरा, जबकि निफ्टी में 50 अंक की गिरावट आई।