
सदर बाजार में रात को सतरंगी लाइट और हाई पिच म्यूजिक के बीच लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर ने रैंप पर कैट वॉक किया तो सब देखते रहे गए।
यहां आगरा के साथ दिल्ली से आए एलजीबीटी ने हिस्सा लिया। एसिड अटैक सर्वाइवर्स के शिरोज हैंगआउट के फैशल कंसल्टेंट अतुल कुमार के एलजीबीटी कम्युनिटी के लिए तैयार किए गए रेनबो कलेक्शन को पहनकर एक के बाद एक एलजीबीटी ने कैट वॉक किया।
शो में न्यूजीलैंड, दिल्ली, बंगलूरू से आए 20 समलैंगिक युवकों ने चार राउंड में अपने परिधानों का प्रदर्शन किया। इन समलैंगिक जोड़ों में भारतीय मूल के पेंटर बलवीर अपने पार्टनर माइक उर्फ किशन के साथ आए। विकलांग बलवीर व्हील चेयर पर मंच पर आए तो संचालक ने उनका परिचय कराया।
शो को देखने के लिए अमूमन खाली पड़ी रहने वाली सदर बाजार की दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई थी। दर्शकों में युवाओं के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। पांच राउंड में हुए फैशन के तीसरे चरण में श्रीलंका से आईं पांच मॉडल्स ने परिधानों का प्रदर्शन किया। इस अनोखे फैशन शो की फोटोग्राफी करने के लिए इटली से फ्रेडरिको भी आए। ड्रेस डिजाइन अतुल कुमार, प्रिया बंसल और शालू जैन ने किए। कोरियोग्राफर रिवाज संस्था की अंशिका सक्सेना ने दर्शकों का शुक्रिया किया। संचालन नीलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
लाइफ गेट बेटर टुगेदर
एलजीबीटी को नया नाम दिया गया है, उन्होंने एलजीबीटी को मतलब लाइफ गेट बेटर टुगेदर साथ रहने से जीवन अच्छा होता है से बयां किया। एडस के साथ ही एलजीबीटी को समाज में समान अधिकार की बात उठाई।
रोड टू इक्युअलिटी हेज नेवर बीन स्ट्रेट
एलजीबीटी ने यह संदेश भी दिया कि समानता ही राह आसान नहीं है, इसके लिए तमाम समस्याएं हैं, समाज में एलजीबीटी को गलत नजर से देखा जाता है, जबकि वे भी इंसान हैं और अपने समलैगिंग साथी के साथ बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।
Leave a comment