आगरालीक्स… आगरा में मानसून की बूंदे अलग ही अंदाज में आसमान से गिरीं, शहर में बारी बारी से बूंदाबांदी हुई, इससे कुछ देर के लिए जमीन गीली हो गई, इसके साथ ही मानसून की बारिश भी बंद हो गई।
मंगलवार दोपहर से आगरा में मानसून की बारिश होने लगी, पहले फतेहाबाद रोड की तरफ बारिश हुई। इसके बाद दयालबाग, कमला नगर में बारिश हुई, कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुल गया।
28 जून को बारिश में डूबा आगरा
28 जून 2018 को आगरा 30 मिनट की बारिश में डूब गया, लाइफ लाइन एमजी रोड बारिश के पानी से लबालब हो गया, मौसम विभाग का अनुमान बिजली घर से लेकर पॉश कॉलोनी और बस्तियों में जभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। 30 मिनट के लिए प्री मानसून की बारिश के बाद लोग एक घंटे तक घरों और कार्यालयों में कैद रहे, इस दौरान 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, हृयूमिडिटी 100 फीसद तक पहुंच गई, रात सात बजे घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने लगी। तेज बारिश और बिजली की कडकडाहट से लोग जहां के तहां रुक गए। कुछ ही देर में बारिश से जगह जगह जलभराव होने लगा।
30 मिनट की बारिश में डूबा शहर
30 मिनट की बारिश में लाइफ लाइन एमजी रोड से लेकर बिजली घर, आगरा कैंट, मंटोला, शाहगंज सहित पॉश कॉलोनी में जलभराव हो गया, हाईवे से लेकर एमजी रोड पर घंटों पानी के चलते यातायात बाधित रहा। एमजी रोड पर रोड किनारे बनी दुकानों में पानी भर गया, जगह जगह जलभराव से लोग परेशान रहे।
एक घंटे में निकल सका पानी
तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी, जगह जगह जलभराव से लोगों को समस्या आई। करीब एक घंटे बाद पानी का स्तर कम होना शुरू हुआ और धीरे धीरे एमजी रोड से लेकर पॉाश कॉलोनी और मलिन बस्तियों में स्थिति सामान्य हुई।
एक सप्ताह तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक सप्ताह तक दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री रह सकता है। मगर, उमस लोगों को परेशान करेगी, अभी बारिश के बाद भी उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।