आगरालीक्स.. आगरा में डीईआई के छात्र ने सुसाइड कर ली, छात्र के पिता सेना में है, वह घर अकेला था, वह उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के डीईआई में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार निवासी दिलीप पॉलीटेक्निक अंतिम वर्ष का छात्र था, उनके पिता दलवीर सिंह सेना में हैं और लखनउ में पॉस्टिंग है। घर पर दिलीप, पत्नी और बेटी रहती थी, घर के भूतल पर किराएदार रहते हैं और पहली मंजिल पर दलवीर का परिवार रह रहा था।
शादी से बीच में ही आ गया था दिलीप
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दलवीर सिंह सहित पूरा परिवार रिश्तेदार की शादी में इटावा गया हुआ था, दिलीप एक दिन पहले ही इटावा से अकेला आ गया था। सोमवार को काफी देर तक दिलीप का गेट न खुलने पर किराएदार पहली मंजिल पर गया, गेट खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस ने गेट खोला, फंदे पर लटका मिला दिलीप
पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का गेट खोला गया, कमरे में दुपटटे से दिलीप का शव लटका हुआ था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइछ नोट नहीं मिला है।
इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, ऐसा क्या हुआ कि दिलीप बीच में से ही आ गया और सुसाइड कर ली।