आगरालीक्स.. आगरा से फीफा वल्र्ड कप के फाइनल से पहले बडी खबर, आगरा की बेटी क्रतिका को पहले अमेरिकन फुटबॉल वूमेन इंटरनेशनल मैच में बेस्ट डिफेंस के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए मैच में मेजबान इंडिया ने अफगानिस्तान को 24 6 से हराया। भारतीय वूमेन फुटबॉल टीम के शानदार प्रदर्शन के लि आगरा के केके नगर निवासी एक कंपनी में मैनेजर प्रदीप उपाध्याय की बेटी क्रतिका को बेस्ट डिपफेंस के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। क्रतिका जयपुर से बीटेक कर रही हैं।
फीफा वल्र्ड कप के फाइनल का बुखार
कुछ घंटे बाद फ्रांस और क्रोएशिया की टीम के बीच खिताबी मुकाबला होगा, आगरा में भी फुटबॉल प्रेमियों पर फीफा वल्र्ड कप के फाइनल का बुखार, होटल से लेकर रेस्टोरेंट और बाजारों में बडी स्क्रीन लगाई गई है। यहां लोग मैच देखेंगे।
