आगरालीक्स.. आगरा में गोविंदा घूमते रहे लोगों को भनक भी नहीं लगी। रात को एक निजी कंपनी के कार्यक्रम में गोविंदा ने होटल जेपी पैलेस में चलो डिस्को में जाएं सहित गानों पर डांस किया और गाने भी गाए। उनके डांस और अदा को लोग देखते ही रह गए। गोविंदा के शहर में होने की जानकारी होते ही प्रशंसक होटल जेपी पैलेस के बाहर खडे हो गए, वे उनके इंतजार में घंटों होटल के बाहर खडे रहे।
शनिवार को एक निजी कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अभिनेता व नेता गोविंदा आगरा पहुंचे। यहां होटल जेपी पैलेस में कंपनी का कार्यक्रम था, वे होटल पहुंचने के बाद शहर घूमने के लिए निकले। उन्होंने शहर का राउंड लगाया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद वे दोबारा होटल आ गए।
गाना गाया और किया डांस
कंपनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गोविंदा ने कई गाने गाए, इसके बाद कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनसे डांस करने की अपील की, इस पर उन्होंने छोटे मीया बडे मिया के चलो डिस्को में जाएं सहित कई गानों पर डांस किया। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी डांस किया।
झलक देखने को खडे रहे लोग
कंपनी के कार्यक्रम में गोविंदा लाल रंग की शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए, उनके आगरा में आने की जानकारी होते ही लोग होटल जेपी पैलेस के बाहर एकत्रित हो गए। उनकी एक झलक के लिए घंटों खडे रहे।