मुंबईलीक्स… फिल्म अभिनेता गूफी पेंटल का निधन। वह 78 वर्ष के थे। टीवी धारावाहिक महाभारत से घर-घर में मिली थी पहचान। अंतिम संस्कार आज शाम।
शकुनि का अहम किरदार निभाया था
महाभारत के शकुनि का अहम किरदार निभाकर ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे।
आज शाम होगा अंतिम संस्कारः सुरेंद्रपाल
साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबीयत
गौरतलब है कि बीते दिनों गूफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। बीते दिनों टीवी अभिनेत्री टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। वह कई फिल्मों और सीरियलों मे आए थे।