आगरालीक्स… आगरा पुलिस हुई हाईटेक, मुकदमे में कौन सी धारा लगेगी, यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से पता लगाया जाएगा। एफएआई सिस्टम लागू, वीडियो देखें।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में आईटी एंड इनोवेशन सेल गठित की गई है, इसी के तहत पुलिसिंग को हाईटेक किया जा रहा है। इसके लिए एफआईआर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( FAI) सिस्टम लागू किया गया है।
इस तरह काम करेगा एफएआई सिस्टम
आगरा पुलिस के सभी थाना प्रभारियों के लिए व्हाटस एप ग्रुप बनाया गया है, थाना प्रभारी ग्रुप से जुड़े हुए हैं। वे अपने थाने में एफआईआर दर्ज करेंगे उसकी पीडीएफ भी इस ग्रुप पर डालते हैं। इस पीडीएफ को एफएआई सिस्टम को भेजा जाएगा। अब यह एफएआई सिस्टम द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बताया जाएगा कि कौन सी धाराएं लगनी चाहिए। दर्ज एफआईआर में ये धाराएं दर्ज नहीं हैं तो उन्हें शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
सहायक पुलिस आयुक्त को भी मिलेगी मदद
इसी तरह से मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी समीक्षा सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जाती है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से सहायक पुलिस आयुक्त को भी सुझाव दिए जाएंगे, जिससे समीक्षा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही विवेचना भी समय से पूरी हो जाएगी, समय भी कम लगेगा। पारदर्शिता भी रहेगी।