आगरालीक्स .(.Agra News 20th September).आगरा के एसएसपी कार्यालय में विशेष शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर ने पत्नी पर चलाई गई, पत्नी की तहरीर पर इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के एसएसपी कार्यालय में विशेष शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त मोदीपुरम के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित वर्णिका सिटी कालोनी में इंस्पेक्टर सुनील दत्त अपने परिवार संग रहते हैं। इंस्पेक्टर कई दिनों से छुट्टी पर अपने घर आए हुए है।
पत्नी ने लगाए गोली चलाने के आरोप
रविवार को वह घर का काम कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पति ने गाली गलौज शुरू कर दी। पिंकी ने विरोध किया तो गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव में तीनों बच्चे आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। अवैध पिस्टल से गोली चला दी, वह बाल बाल बच गई। महिला ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का मीडिया से कहना है कि कि पीड़ित पत्नी पिंकी की तहरीर पर आरोपी इंस्पेक्टर पति के खिलाफ है जानलेवा हमला और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

14 साल पहले हुई थी शादी
पिंकी का कहना है कि उनकी शादी 14 वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी सुनील दत्त से हुई थी। वर्तमान में पिंकी अपने परिवार संग वर्णिका सिटी कॉलोनी में रहती है। दंपति के दो बेटी और एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही इंस्पेक्टर लगातार घरेलू उत्पीड़न करते है। पति ने कई बार मारपीट कर घर से निकाला भी था। मगर परिवार वालों के समझाने पर फिर घर पर रख लिया था।