आगरालीक्स ….आगरा में स्ट्रे डॉग को संरक्षण देने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज। स्ट्रीट डॉग से परेशान होकर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के डिफेंस कॉलोनी देवरी रोड निवासी पूनम ने थाना ताजगंज में आईपीसी की धारा 269, 352, 504, 506 के तहत पड़ोसियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा आवारा यानी स्ट्रे डॉग को संरक्षण दिया जा रहा है। ये कॉलोनी में घूमते रहते हैं, इनका टीकाकरण नहीं कराया गया है। इन स्ट्रे डॉग के बीमार होने से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। कई बार स्ट्रे डॉग बच्चे और बड़ों को काट चुके हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।