आगरालीक्स.. आगरा में होटल में बर्थ डे पार्टी मनाते समय एसएन के जूनियर डॉक्टरों ने होटल के स्टाफ से मारपीट के बाद पुलिस से भिड गए। 40 जूनियर डॉक्टरों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने रात से इमरजेंसी सेवा ठप कर दी है। एसएन के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की कई बार बैठक हो चुकी है लेकिन मामला शांत नहीं हुआ है।

शनिवार को एसएन के जूनियर डॉक्टरों ने साथी के जन्मदिन की पार्टी दिल्ली गेट स्थित होटल अशोका में रखी थी। देर रात जूनियर डॉक्टरों का होटल के स्टाफ से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टाफ से मारपीट की। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच जूनियर डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया। इससे उनके साथी आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि होटल के स्टाफ ने उनसे अभद्रता की और होटल में तोड़फोड़ भी उन्होंने ही की है। साथियों को हिरासत में लेने की जानकारी पर दर्जनों जूनियर डॉक्टर एसएन इमरजेंसी पर जुट गए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर एमजी रोड पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इमरजेंसी समेत मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया।
पुलिस ने भांजी लाठियां

डॉक्टरों को लाठी से खदेड़ा, इमरजेंसी ठप कर जाम लगाते डॉक्टरों को पुलिस ने आधी रात लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। रात 3 बजे स्वॉट टीम को भी इमरजेंसी में बुला लिया गया था। पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है। हंगामा और सेवाएं ठप होने से तीमारदार भी दहशतजदा रहे। इसके चलते देर रात यहां आए कई मरीजों को लौटाना पड़ा।
गंभीर धाराओं में मुकमा
पुलिस ने तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में थाना हरीपर्वत में 9 नामजद और 30 से 40 अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में लिखा मुकदमा। जूनियर डॉक्टरों पर धारा 147, 149, 323, 504, 427, 452, आईपीसी 7 क्रिमिनल एक्ट भी लगाया गया है।