Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR lodged against Agra’s Ex Minister Chaudhary Baseer in Delhi
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

FIR lodged against Agra’s Ex Minister Chaudhary Baseer in Delhi

आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ मुकदमा
आगरालीक्स.. आगरा के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।​ दिल्ली के थाना विकासपुरी में पूर्व विधायक चौधरी बशीर के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर निकाहनामा तैयार करने के आरोप लगाते हुए आगरा के पूर्व विधायक जुल्लिफकार अहमद भुटटो के छोटे भाई कामिल कुरैशी की पत्नी रुबीना ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के पूर्व विधायक जुल्लिफकार अहमद भुटटो के छोटे भाई कामिल कुरैशी की पत्नी रुबीना ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडन और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। वह अपने बेटे के साथ दिल्ली में रह रही है,
इस मामले में दिल्ली की कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा है। पति ने इसी साल तलाक के कागजात भेज दिए थे।
निकाह का दावा
ऐसे में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के कई आॅडियो टेप और निकाहनामा के दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें चौधरी बशीर दावा कर रहे हैं कि आगरा के पूर्व विधायक के भाई ने एक महिला को बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया, उसकी मदद करने के लिए वे आगे आए और उसके साथ निकाह कर लिया है। ऐसा कर उन्होंने नेक काम किया गया, वे अपनी पत्नी गजाला को तलाक दे चुके हैं, उस बारे में आॅडियो में कहा है कि अपनी पत्नी गजाला को किसी कारण से तलाक दिया था लेकिन पूर्व विधायक के भाई ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया यह अच्छा काम नहीं है। उससे शादी कर उन्होंने नेक काम किया है।


महिला का इन्कार, साजिश के आरोप
उनकी तस्वीर भी चौधरी बशीर ने व्हाट्स एप प्रोफाइल पर लगा ली है। इसे अपने कई परिचितों के ग्रुप पर भी डाल दिया है। महिला ने निकाह से इन्कार किया है, इसकी शिकायत की है।
महिला का आरोप है कि पूर्व विधायक के भाई ने चौधरी बशीर के साथ मिलकर साजिश रची है, अब भरण पोषण के मुकदमे में पैसा न देना पड़े, इसलिए यह कहा जा रहा है। इसके तहत फर्जी निकाहनामा बनाया गया है। इसमें फर्जी पहचान पत्र भी लगाया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

मीडिया से चौधरी बशीर का कहना है कि उन्होंने मुसलिम रिवाज से निकाह किया है। हालांकि कुछ समस्याओं की वजह से उनसे निकाह की बात से महिला इनकार कर रही हैं। पुलिस को निकाह संबंधी सभी दस्तावेज दिखा दिए हैं।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!