आगरालीक्स …आगरा में बडी कार्रवाई, नगर निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस ने खुली जांच में 73 लाख रुपये की अधिक सम्पति अर्जित करने के आरोप में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
विजिलेंस द्वारा नगर निगम में नायब मोहर्रिर लॉयर्स कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार दीपक की खुली जांच की गई है। जांच अवधि में यह सामने आया हे कि सुरेश कुमार दीपक ने विभिन्न स्रोतों से 2 .35 करोड की आय अर्जित की, इस अवधि में सुरेश कुमार दीपक ने 3 करोड का व्यय किया। इस तरह आय से 73 लाख रुपये अधिक खर्च किए गए। यह कहां से आए, इसका ब्योरा वह नहीं दे सके। इस मामले में जांच कर रहे विजिलेंस के इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
