आगरालीक्स ….आगरा की आवास विकास परिषद के रिटायर संपत्ति अधिकारी और बाबू सहित नौ पर मुकदमा। जमीन के बैनामे में फर्जीवाड़ा कर दो बार की बिक्री के आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 बी निवासी नीरज शर्मा के पिता आरबी शर्मा ने उत्तर प्रदेश आवास परिषद से 22 दिसंबर 1999 में सिकंदरा योजना में एक भूखंड खरीदा था। 25 फरवरी 2000 में भूखंड पर कब्जे के लिए पत्र जारी हो गया।

सीताराम शर्मा को आरबी शर्मा बनाकर किसी और को बेच दिया भूखंड
आरोप है कि आवास विकास परिषद के अधिकारी और बाबुओं ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। सीताराम शर्मा को आरबी शर्मा दिखाते हुए आशा सिंह को भूखंड का बैनामा कर दिया गया। बैनामे में सीताराम शर्मा ने अपनी फोटो भी लगाई थी और फर्जी हस्ताक्षर भी किए। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नीरज शर्मा ने इस मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।
नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना शाहगंज में सीताराम शर्मा, देवेंद्र शर्मा, चरन सिंह, आशा सिंह, गौतम सिंह, ब्रजेंद्र मित्तल, लक्ष्मण प्रसाद, आवास विकास परिषद के संपत्ति अधिकारी डीपी सिंह, बाबू लाखन सिंह सहित नौ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई करेगी।