आगरालीक्स …आगरा कैंट स्टेशन पर बेटा सामान लेने गया, ट्रेन चलने लगी तो चेन खींच दी, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, खुद को आईएएस बताने वाले यात्री पर मुकदमा।
आगरा के आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार शाम 7.03 बजे ट्रेन नम्बर 01222 राजधानी एक्सप्रेस प्लेटपफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन 7.03 पर चलने लगी, इसी दौरान अलार्म चैन पुलिंग एसीपी कर दी गई, इससे ट्रेन रुक गई। चेन क्यों पुल की गई, इसकी जांच के लिए आरपीएफ स्टाफ पहुंच गया।
बेटा रह गया था स्टेशन पर
आरपीएफ को एच 1 कोच के यात्री ने बताया कि उन्होंने चेन पुल की है, उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनका बेटा स्टेशन पर उतर कर कुछ सामान लेने गया है जो अभी तक आया नहीं इसलिए गाड़ी को रोका है। ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ ने उक्त यात्री को अवगत कराया की आपका एसीपी करने का उचित कारण नहीं है इसलिए आपके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 141 की कार्रवाई की जाएगी, उनसे उतरने के लिए कहा।

खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए उतरने से किया इन्कार
यात्री ने बताया कि मेरा नाम प्रशांत मेहता है मैं आईएएस ऑफिसर ग्वालियर हूं मैं नहीं उतरूंगा आप जिस से बात करना है बात कर लीजिए। बाद में उन्होंने बताया कि मैं आप लोगों की वर्दी उतरवा दूंगा, तुम्हें कोई कार्रवाई करना है तो तुम ग्वालियर आ जाओ। बार बार कहने पर भी उन्होंने सहयोग नहीं किया और ना ही अपना नाम व पता बताया। बाद उक्त गाड़ी के कोच TTE से उनका नाम व पी एन आर नंबर लिया गया। टीटी से प्राप्त डिटेल्स के अनुसार उनका नाम प्रशांत मेहता उम्र 69 पीएनआर नंबर 2425514611 कोच H1 F केबिन सीट नंबर 15, मोबाइल नंबर 9893121999 मिला। उक्त अलार्म चैन पुलिंग के कारण गाड़ी 19.06 से 19.15 कुल 9 मिनट तक आगरा स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी का मीडिया से कहना है कि उक्त घटना बाबत उक्त यात्री के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट आगरा छावनी पर मुकदमा अपराध संख्या 872/21 U/S 141, 145 व 146 रेलवे एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।