आगरालीक्स ...आगरा में छह महीने की बच्ची की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप। आगरा के कुंडौल के रहने वाले सतीश की छह महीने की बेटी मिष्ठी को बुखार आ रहा था, उन्होंने शहीद नगर के पिडियाट्रीशियन डॉ योगेश दीक्षित को दिखाया, रविवार को तबीयत बिगडने पर बेटी मिष्ठी को उनके क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। सतीश का आरोप है कि इलाज शुरू करने में देर कर दी, ड्रिप तक नहीं लगा सके, इससे बच्ची की तबीयत बिगड गई, वे बच्ची को लेकर उपाध्याय हॉस्पिटल ले गए, उन्होंने एसएन भेज दिया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हास्पिटल पर हंगामा किया, 112 नंबर पर फोन कर दिया, इससे पुलिस पहुंच गई। डॉ योगेश दीक्षित का मीडिया से कहना है कि आरोप गलत हैं, बच्ची की हालत गंभीर थी।