आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा की आपरेशन के दूसरे दिन मौत हो गई, उनकी आंतें ब्लॉक होने के बाद एसएन में आपरेशन किया गया था, इसके बाद से वह आईसीयू में थी। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद सोमवार से एसएन में शुरू हो रहे वार्षिकोत्सव फृलेम्स को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब 22 जनवरी को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की बैच 2017 18 की आगरा निवासी छात्रा पूनम गुप्ता का आंतों की टीबी का इलाज चल रहा था, इससे उनकी आंत ब्लॉक हो गईं, गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया। यहां सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने शुक्रवार को ब्लॉक आंतें खोलने के लिए आपरेशन किया, आपरेशन के बाद से उनकी तबीयत बिगडती चली गई। उन्हे एसएन के आईसीयू में भर्ती किया गया था, रविवार सुबह आठ बजे मौत हो गई।
छात्रों में शोक, मैच रदद
मेडिकल छात्रा पूनम गुप्ता की मौत से छात्रों में शोक है, रविवार को आईएमए और मेडिकल छात्रों के बीच मैच होना था, इसे भी स्थगित कर दिया गया।