नईदिल्लीलीक्स… (8 July )। दिल्ली में सीबीआई के मुख्यालय में आज सुबह आग लग गई।लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय में आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है लेकिन फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।
माना जा रहा है कि सीबीआई के पार्किंग एरिया में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। चारों ओर धुएँ का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन मुख्यालय में तमाम जरूरी फाइलें होती हैं, उनकी क्या स्थिति है यह अभी पता नहीं चल पाया है।