नईदिल्लीलीक्स… (8 July )। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा में दो दिन से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर हो गए। मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया था।
कश्मीर के आईजीपी ने आज बताया कि कुलगाम के जारेदर इलाके में सुरक्षाबलों के सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें लश्कर तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी ढेर हो गए। दूसरी मुठभेड़ पुलवामा के पुचल इलाके में हुई, यहां भी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में कई स्थानों पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।