आगरालीक्स …आगरा के पुष्पांजलि हाइट्स के चार फ्लैटों में आग पर अग्निशमन विभाग का बड़ा खुलासा। 11 मंजिला अपार्टमेंट के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं ली। आप भी अपने अपार्टमेंट की एनओसी चेक करा लें।

सुबह साढ़े तीन बजे लगी आग
आगरा के दयालबाग रोड पर पुष्पांजलि हाइट्स है, इसमें पर्ल, सफायर और डायमंड सहित तीन टावर हैं और इन तीन टावरों में 248 फ्लैट हैं। इसमें से पर्ल टावर में 88 फ्लैट हैं। सोमवार सुबह 3.30 बजेपर्ल टावर में सातवीं मंजिल पर राहुल भटनागर के फ्लैट संख्या 702 में बालकनी में रखे एसी की आउट डोर बायरिंग में आग लग गई, यहां आयल हीटर भी रखे थे। कुछ ही देर में आग बिकराल हो गई, इस फ्लैट के ऊपर आठवीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 802 तक आग पहुंच गई, इसमें सीडीओ में सहायक अभियंता राजीव सक्सेना परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी निधि, बेटियां सुक्रति और वैभवी सो रहे थे, पहले पूजा का कमरा लपटों से घिरा, इसके बाद ड्राइंग रूम में आग लग गई। इसके बाद बगल के फ्लैट संख्या 803 तक आग की लपटें पहुंच गई, फ्लैटों से जला हुआ सामान गिरा तो फ्लैट संख्या 102 की बालकनी में आग लग गए।
तीन दमकल कर्मियों की तबीयत बिगड़ी
अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। 3.45 बजे दमकल कर्मी पहुंच गए। फ्लैटों में धुआं भरा हुआ था। इससे तीन दमकल कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि 11 मंजिला पुष्पांजलि हाइट्स के लिए बिल्डर को अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी नहीं दी गई है। इस मामले में बिल्डर को नोटिस दिया जाएगा। इस मामले में पुष्पांजलि हाइट्स के प्रबंधक अमर सिंह का कहना है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। कुछ आपत्तियां थी, इन्हें दूर किया जा रहा है। अपार्टमेंट में 18 अग्निशमन यंत्र लगे हैं, हौजी रील सहित अन्य उपकरण भी हैं।