आगरालीक्स .(..Agra News 17th October).आगरा में दुकान में लगी आग, फर्नीचर की दुकान में आग लगने से सामान जलकर स्वाह हो गया।
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री में रविवार सुबह सीमेंट और फर्नीचर की दुकान के बेसमेंट में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गई। आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग आ गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद दमकल कर्मी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक दुकान में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, अभी टीम जांच कर रही है।