आगरालीक्स.. आगरा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री के पास में रहने वाले लोग दहशत में आए, फैक्ट्री में रखा सामान जलकर स्वाह।
आगरा में साकेत कालोनी शाहगंज में दो मंजिला जूते की फैक्ट्री है, फैक्ट्री में रविवार सुबह नौ बजे आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती चली गई, पुलिस के साथ ही चार दमकल पहुंच गयीं । करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।