आगरालीक्स.. आगरा और दिल्ली में एनजीटी की पाबंदी के बाद रात भर चले बम पटाखे, एक्यूआई 999 तक पहुंचा। आगरा सहित देश दुनिया की दोपहर 2 बजे तक की खबरें.
नीतीश कल लेंगे शपथ
बिहार में स्थिति स्पष्ट हो गई है, नीतीश कुमार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसके साथ ही सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री सहित कुछ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। आज केंद्र से बिहार पहुंचे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एनडीए के चुने हुए विधायकों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मित से नीतीश कुमार को सीएम पद के लिए चुना गया।
दिल्ली और आगरा में खूब चले पटाखे
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की पाबंदी के बाद भी दिल्ली और आगरा में जमकर पटाखे चले, परिणाम वही हुआ जिसका डर था, दिल्ली की हवा बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई है, कई स्थानों पर एक्यूआई 999 तक पहुंच गई है, पूरी रात दिल्ली प्रदूषण की चादर में लिपटी रही।
थम नहीं रहा कोरोना का कहर
शासन और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बाद भी कोरोना के हर रोज नए केस बढ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना की स्पीड जरूर हुई है, बीते 24 घंटे में 410100 नए केस सामने आए हैं, 447 की मौत हो चुकी है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 8814579 हो गई है। जबकि म्रतक संख्या 139635 है। 42 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, कुल सक्रिय केस 479216 हैं।
होम मिनिस्टर अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली में कोरोना के केस बढने पर केंद्र भी सक्रिय हो गया है, होम मिनिस्टर अमित शाह ने दिल्ली में आपात बैठक बुलाई है, शाम पांच बजे से होने वाली बैठक में दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली के आला अधिकारी भी मौजूद होंगे।
ट्रंप को एक और झटका
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रिपब्लिकन पार्टी को एक और करारा झटका लगा है, ट्रंप का चुनाव प्रचार करने वाली लॉ फर्म ने पेनस्लिबेनिया केस से खुद को अलग कर लिया है, यह कानूनी लडाई तब शुरू हुई थी जब फेडरल कोर्ट ने 9300 डाक मत पर रोक लगाने से मना कर दिया था। जज ने कोरोना महामारी के कारण पार्टी की याचिका खारिज कर दी थी।