आगरालीक्स ..(Agra News 22nd November ).आगरा में सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, केमिकल के ड्रम फटने से तेज आवाज सुनकर आस पास की कॉलोनियों से लोग घर से बाहर निकले। दमकल की कई टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है।
आगरा के पुलक विहार, जगदीशपुरा स्थित सोल फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग की लपटें कुछ ही देर में विकराल हो गईं। फैक्ट्री में केमिकल से भरे हुए ड्रम रखे थे, ड्रम में आग लगते ही हालात बेकाबू हो गए। केमिकल से भरे ड्रम से आग की लपटें उठने लगी और ड्रम फटने लगे। ड्रम के फटने की तेज आवाज और आग की लपटों को देख आस पास की कॉलोनियों के लोगों में खलबली मच गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

दमकल की कई टीमें आग बुझाने में जुटी
सोल फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कई टीमें जुटी हुई हैं। मगर, आग की लपटें तेज होने और केमिकल के ड्रमों में आग लगने से परेशानी हो रही है। आग को बुझाने के प्रयास में टीमें जुटी हुई हैं। उधर, आग से केमिकल के ड्रमों के फटने से स्थानीय लोग दहशत में हैं।