आगरालीक्स….लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग…समय पर कूदते नहीं युवक तो हो जाता बड़ा हादसा.
शुक्रवार रात को लगी आग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सात किलोमीटर के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चलती कार में आग लग गई. कार में आग लगते ही उसमें सवार दो युवक कूद गए और अपनी जान बचाई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. थाना डौकी के प्रभारी ने अशोक कुमार ने बताया दिनेश कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी तुलसी विहार राजाजीपुरम लखनऊ से अपने साथी हरीश चन्द पुत्र कालिका प्रसाद निवासी बटेश्वर विहार लखनऊ कार नम्बर डीएल 6सीएम 5020 के साथ आगरा आ रहे थे. रात करीब 10 से लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर सात से निकल रहे थे तभी कार के इंजन से धुआं उठते उन्होंने देखा. दोनों फुर्ती से कार से उतरे और बोनट को उठाकर देखा तो उसमें से आग की लपठें उठ रहीं थी. दोनों ने वहां से निकल रहे वाहनों को रोका. डौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया सूचना पर डौकी पुलिस भी पहुंच गई और फायर सर्विस की दमकल को बुलाया. दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया. तब तक कार जलकर राख हो गई.