Former CM Kalyan Singh stated his last wish
अलीगढ़लीक्स… उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में एक लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने अपनी इच्छा भी व्यक्त की कि राम मंदिर का निर्माण देखकर अंतिम सांस लूं। यही मेरी आखिरी इच्छा है।
राम में श्रद्धा आज भी वैसी ही
उन्होंने कहा कि राम के प्रति मेरी आस्था वैसी ही है, जैसे कि जब मैं यूपी का मुख्यमंत्री था। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी राम में उतनी श्रद्धा रखता था, जितनी अब रखता हूं और राम मंदिर बनने तक जीवित रहना चाहता हूं।
एक लाख का दिया दान
मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व सीएम कल्याण सिंह को इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपये देने पर रसीद भी दी गई। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर निर्माण के अगुआ रहे कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही अयोध्या में विवादित ढांचे के ध्वस्त किया गया था।