नईदिल्लीलीक्स.. (News brief till 2 pm)। बरस रही आग, धधक रही धरती। कई स्थानों पर पारा 50 पार पहुंचा। बिहार में दर्जनों छात्राएं बेहोश। आग लगने की घटनाएं बढ़ीं। साथ में प्रमुख खबरें
लू के थपेड़ों से निकलना भी हो गया है दूभर
देश का उत्तर और मध्य भारत की धरती बुरी तरह से धधक रही है। लू के थपेड़ों से निकलना दूभर हो गया है। राजस्थान के चुरु और हरियाणा में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया।दिल्ली में 49 डिग्री तक तापमान दर्ज किया।
दिल्ली में पारा 50 डिग्री पर पहुंचा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नज़फ़गढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दिल्ली के मधु विहार में 17 कारें जलकर राख
भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली के मधु विहार इलाके का है जहां पुलिस स्टेशन मंडावली के पास एक पार्किंग में आग लगने से करीब 17 कारें जलकर खाक हो गईं। घटना देर रात की है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया लेकिन हादसे में कई कारें जलकर खाक हो गई. वहीं आग कैसे सुलगी इसकी जांच की जा रही है।
यूपी के शहर भी बुरी तरह तप रहे
यूपी के आगरा, प्रयागराज, झांसी समेत कई स्थानों पर दोपहर में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दोपहर में दो मिनट खड़े होने पर ही शरीर झुलस रहा है। दोपहर में लोगों की आवाजाही भी कम हुई है।
बिहार के शेखुपुरा और बेगूसराय में छात्र-छात्राएं बेहोश
बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मनकौल में बुधवार की सुबह भीषण गर्मी से 16 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में छह छात्राओं को बाइक और टोटो से सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, दो छात्राओं को निजी अस्पताल ले जाया गया। बेगूसराय में कई दर्जन छात्र-छात्राएं बेहोश होने की खबर है।