अयोध्यालीक्स… भीषण गर्मी में रामनगरी के मंदिरों में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदली। रामलला को दही-फलों के जूस का भोग..
राग-भोग में बदलाव
राममंदिर में विराजमान बालक राम के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है। उन्हें भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। शीतल आरती हो रही है। सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।
पांच वर्ष के राम को गर्मी से बचाने विशेष इंतजाम
राममंदिर में रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। इसलिए गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
नौतपा शुरू होने पर किया गया बदलाव
राममंदिर के पुजारी प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस समय चूंकि नौतपा चल रहा है और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इसलिए रामलला को भोग में शीतल व्यंजन दिए जा रहे हैं। उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं।
चांदी की थाली में फूल बिछाकर आरती
सुबह पहले दीपों से आरती होती थी, अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर आरती की जाती है। साथ ही भोग में उन्हें सुबह और शाम दही दी जाती है। इसके अलावा फलों का जूस व लस्सी का भी भोग लगता है। भोग में मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।