आगरालीक्स…आगरा में बैंक ब्रांच के अंदर लॉकर तोड़कर चोरी हुई करीब 11 लाख रुपये की रकम. पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, चोर कौन निकला, जानकर हैरान रह जाएंगे
18 अगस्त को थाना मलपुरा में अभिषेक अभिषेक सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी गडरपुरा थाना खेरागढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि वह भारत फाइनसिंयल इन्क्लूसन लि0 ब्रांच धनौली में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है. इस ब्रांच में कुल 10 लोग काम करते है. 16 अगस्त शनिवार को शाम 6 बजे सभी स्टाफ ब्रांच को बंद करके चले गये थे. 18 अगस्त को जब वह ब्रांच में आया तो देखा कि ब्रांच के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा लॉकर वाले रूम से ताला तोडकर किसी ने रु0 10,98,208/- चोरी कर लिये हैं. इस सम्बन्ध में थाना मलपुरा पर मु0अ0सं0 331 (4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया.घटना के सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना मलपुरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था. आज मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरोली मोड धनौली से एक अभियुक्त को अरेस्ट किया. यह अभियुक्त कोई और नहीं बल्कि बैंक ब्रांच को किराए पर देने वाला उसका मालिक था. पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी किये हुए रू0 10,98,208/- उसकी डेयरी दुकान से व सीसीटीवी डीवीआर व घटना में प्रयुक्त सब्बल को ग्राम मिर्जापुर के पास नहर में से बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर मुकमदा उपरोक्त में धारा 317 (2)/305 (E) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई.
पूछताछ का विवरण
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि उसने 30 लाख रुपयें मकान बनाने का लोन ले रखा है. बच्चों का खर्चा व लोन का किश्त जमा नहीं हो पा रहा था, वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था तभी उसके मन में लालच आ गया कि 15 अगस्त व 16 तारीख को कृष्णजन्माष्टमी के कारण बैंक बंद है. उसके घर में किराये पर खुले भारत फाईनेन्स एनक्लूजन लिमिटेड बैंक की ब्रांच है, जो लोगों से समूह के पैसें का कलेक्शन करके घर में ही रखता है. दो दिन बंदी होने के कारण बैंक के ब्रांच के सभी कर्मचारी अपने-2 घर चले गये थे. उसने सोचा इससे अच्छा मौका और कोई नहीं मिलेगा. उसने एक लोह का संब्बल जो घर पर पहले से ही रख रखा था को लेकर सबसे पहले गैलरी के कैमरे का मुंह ऊपर किया उसने दरवाजें पर ताला सब्बल से तोड दिया व अंदर जाकर जिस रूम में बैंक का लॉकर रखा था सब्बल से उसके दरवाजें का कुंडी चटकाकर निकाल दिया और अंदर रखी लोहें की तिजोरी को सब्बल से तोड़कर उसमें रखे सारे रुपयों को चुरा लिया.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हरेश गोयल, मकान मालिक
पुत्र स्व0 श्री गंगाधर निवासी सिरोली मोड धनौली थाना मलपुरा आगरा।
बरामदगी का विवरण
- रु0 10,98,200/- नगद (चोरी किये हुए)
- 01 डीवीआर
- 01 लोहे की सब्बल (घटना में प्रयुक्त)