फिरोजाबादलीक्स ….एक डिग्री कॉलेज की टीचर 10 वीं के छात्र के साथ फरार, दोनों के बीच परीक्षा के दौरान हुआ प्यार।
आगरा रीजन के फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के एक डिग्री कालेज में महिला टीचर उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। डिग्री कॉलेज परिसर में ही इंटर कॉलेज भी संचालित है। इंटर कॉलेज में रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले 10 वीं के छात्र ने बोर्ड परीक्षा दी, वह जिस कक्ष में परीक्षा दे रहा था उसमें डिग्री कॉलेज में महिला टीचर की डयूटी लगी थी। इस दौरान दोनों की एक दूसरे से बात शुरू हो गई। मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया और बातें होने लगी।

10 वीं के छात्र के साथ महिला टीचर फरार
16 मई को 10 वीं का छात्र अपने घर से गायब हो गया। उधर, महिला टीचर भी घर से चली गई। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे, तीन दिन बाद भी दोनों का पता नहीं चला। वहीं, 10 वीं के छात्र और महिला टीचर के गायब होने की चर्चा शुरू हुई तो मामला खुल गया। दोनों के परिजनों को पता चला कि दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और दोनों एक साथ घर से गए हैं।
पुलिस के पास पहुंचा मामला, नहीं दी तहरीर
तीन दिन बाद भी छात्र और महिला टीचर का पता नहीं चला। गुरुवार को छात्र के परिजन थाने पहुंचे उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। लेकिन तहरीर नहीं दी है। छात्र की उम्र 17 साल बताई जा रही है जबकि महिला टीचर की उम्र 22 साल है।