आगरालीक्स…. आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, दवाओं की उपलब्धता से लेकर चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की।

आगरा के शिल्पग्राम में गुरुवार को हुनर हाट के उदघाटन समारोह में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से मेंहदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.55 बजे वे सीएचसी किरावली पर पहुंचे। डॉक्टरों की उपस्थिति चेक की, सीएचसी पर आने वाले मरीजों का ब्योरा देखा। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी चेक की।
सीएचसी फतेहपुर सीकरी का किया निरीक्षण
इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सीएचसी फतेहपुर सीकरी पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं देखने के साथ दवाओं की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उनके साथ विधायक बाबूलाल चौधरी, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह मौजूद रहे।
शिल्पग्राम में 29 मई तक चलने वाले हुनर हाट में हर रोज कलाकार देगे प्रस्तुति
19 मई नेहा खान, तलत अजीज, बाला सुलाखे, पी गणेश
20 मई पी गणेश, जाली मुखर्जी प्रतिभा सिंह बघेल, अंकिता पाठक
21 मई अदिति खंडेगल, मोहित चौहान, भूपिंदर सिंह भूपी
23 मई भूमि त्रिवेदी, हंसिका अयृयर, अनिल भटट
24 मई अनिल भटट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक
25 मई पंकज उधास, भूमिका महिल, रितेश मिश्रा
26 मई भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज
27 मई पूर्णिमा श्रेष्ठा, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा,
28 मई रूप कुमार और सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक
29 मई दलेर मेहंदी, सुप्रिया जोशी, राहुल जोशी