आगरालीक्स…. आगरा रीजन में सीओ ने कार्यालय के बाहर लिखवाया, कोई भी व्यक्ति पैर न छूए, पैर छूने पर 200 रुपये जुर्माना। बाबूजी न कहे, सीओ की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ।
सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह ने अपने कार्यालय के बाहर दीवार पर लिखवाया है बाबूजी नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। इस कार्यालय में कोई भी व्यक्ति पैर न छुए। पैर छूने पर 200 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल संदेश पर लोग पुलिस की छवि बदलने के लिए किए गए प्रयास की तारीफ कर रहे हैं।

इसलिए लिखवाया संदेश
सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि अक्सर फरियादी पुलिस कर्मियों को बाबूजी कहकर संबोधित करते हैं, उनके पैर छूते हैं। जबकि पुलिस लोगों की मदद और सेवा करने के लिए है। यह प्रयास इसलिए भी किया गया है कि कोई व्यक्ति आए वह अपनी बात पूरे सम्मान के साथ बताए।
लखनऊ में दरोगा के पैर दबवाते हुए वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले लखनऊ पुलिस के एक दारोगा का फरियादी से पैर दबवाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। ऐसे में इस तरह का संदेश सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।