आगरालीक्स…फोलोवर्स बढ़ाने के लिए पति ने पत्नी का नहाते हुए वीडियो किया पोस्ट. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…
आगरा रीजन के फिरोजाबाद में दो दिन हले एक शर्मनाक मामला सामने आया थ. यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए. पत्नी ने फोटोज डिलीज करने की बात कही तो उसने मना कर दिया. इस पर पत्नी ने पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पति ने फेसबुक पर फोलोवर्स बढ़ाने के लिए पत्नी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. पुलिस आरेपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही हे.

यहां का है मामला
मामला थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक महिला ने थाना पुलिस में तहरीर दी कि वह नहाते समय अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. बात करने के बाद उसने फोन रख दिया लेकिन इस दौरान उसे पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसमें से फोटो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिए. महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह अचंभित रह गई और उसने पति से फोटो हटाने के लिए कहा. आरोप है कि पति ने मना कर दिया. मंगलवार को महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी है.
महिला का पति दिल्ली में एक सर्कस में काम करता है, जबकि महिला ससुराल में अपने गांव में रह रही है. पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात किया करता था. इस मामले में पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है.