आगरालीक्स…(16 November 2021 Agra News) आगरा के लिए गौरव की बात. NATIONAL YOGASANA SPORTS CHAMPIONSHIP 2021 के लिए आगरा की पांच छात्राओं ने किया यूपी का प्रतिनिधित्व
आगरा के लिए ये काफी गौरव और गर्व करने की बात है कि NATIONAL YOGASANA SPORTS CHAMPIONSHIP 2021 से हमारे AGRA शहर से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 5 छात्रा एवं इनकी कोच चुनीं गई हैं. इस चैम्पियनशिप का फाइनल भुवनेश्वर, Odisha में हुआ. यह पांच छात्राएं तान्या सतवानी, रायना नागवानी, काव्या किशोर, विदुषी शर्मा, एंजल गुप्ता हैं. इन छात्राओं की उम्र 10 से 12 वर्ष है. इतनी छोटी उम्र में इन्होंने अपनी मेहनत से अपने माता पिता एवं अपनी कोच का नाम रोशन किया एवं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा गई। इस संबंध में इनकी कोच Dr. नेहा चौधरी का कहना है कि उनके निरंतर प्रयास से आज बच्चों को यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ.