आगरालीक्स.. ( Agra Health News ) आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने लू को देखते हुए पांच लाख ओआरएस के घोल और एक लाख ग्लूकोज बोतल की मांग की है।
आगरा में सुबह के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगा है। उल्टी पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लू को देखते हुए पांच लाख ओआरएस और एक लाख ग्लूकेोज की बोतल का आर्डर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी दस्त सहित अन्य दवाओं की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है।
सीएचसी पर पांच अतिरिक्त बेड
लू को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इलाज की व्यवस्था की गई है, सीएचसी पर पांच अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया है। जिससे गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ने पर इलाज में समस्या ना आए।