आगरालीक्स…बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा. छात्र आंदोलन में हत्याओं का बताया मास्टरमाइंड..यूनुस बोले—भारत हमें सौंपे शेख हसीना को
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को मौत् की सजा सुनाई गई है. उन्हें ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने हत्या के लिए उकसाने और हत्या का आदेश देने के लिए मौत की सजा दी है. आईसीटी ने उन्हें पंच मामलों में आरोपी बनाया था. बाकी मामलों में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.
आईसीटी ने शेख हसीना को जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड बताया. वहीं दूसरे आरोपी पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमान खान को भी हत्याओं का दोषी माना और फांसी की सजा सुननाई. सजा का ऐलान होते ही कोर्ट रूम में तालियां बजने लगीं. फैसले के बाद बांग्लादेश के अंतरिम पीएम मोहम्मद यूनुस ने भारत से हसीना को डिपार्ट करने की मांग की है.वहीं शेख हसीना ने सजा ए मौत के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया.