आगरालीक्स..आगरा में कल आ रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व पीएम ऋषि सुनक. दो दिन रहेंगे आगरा में, ताजमहल का करेंगे दीदार. जानिए इनके आगमन का पूरा कार्यक्रम…भारत की रहने वाली हैं इनकी पत्नी
इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार 15 फरवरी को डेलीगेशन के साथ आगरा विजिट पर आ रहे हैं. दो दिवसीय दौरे पर इंग्लैंड के पूर्व पीएम ताजमहल का दीदार भी करेंगे. इनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से टाइम शिड्यूल जारी कर दिया गया है.
ऋषि सुनक शनिवार सबह 10 बजे नई दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट के जरिए खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर आएंगे. यहां से ये होटल ओबरॉय जाएंगे. शनिवार को होटल में ही नाइट स्टे करेंगे. रविवार सुबह वे ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके अलावा अन्य टूरिस्ट प्लेसेस पर भी जाएंगे. रविवार को भी होटल में नाइट स्टे करेंगे और फिर सोमवार 17 फरवरी को सुबह 9 बजे खेरिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं इनकी पत्नी
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षरा नारायणा मूर्ति हैं जो कि इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और पद्म विभूषण सुधा मूर्ति की बेटी हैं.