Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra Business: 10 grams of gold is worth 86 thousand rupees, silver reached close to one lakh…#agranews
बिजनेस

Agra Business: 10 grams of gold is worth 86 thousand rupees, silver reached close to one lakh…#agranews

364

आगरालीक्स…10 ग्राम सोना 86 हजार रुपये का. लगातार बढ़ रहे दाम लेकिन आगरा में सोना हर दिन बिक रहा 100 किलो से अधिक…एक लाख के करीब पहुंची चांदी

सोना आज यानी 14 फरवरी को अपने नए आल टाइम हाई पर पहुंच गया. इंडियन बुलियनर एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपये बढ़कर 86,089 रुपये हो गया. हालांकि दिनभर के कारोबाद के बाद इसमें 91 रुपये की गिरावट आई जिसके बाद सोना 85998 रुपये पर आ गया. इससे पहले 13 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 85748 पर रुपये था.

चांदी एक लाख रुपये किलो के करीब
वहीं चांदी धीरे—धीरे एक लाख रुपये किलो के करीब पहुंचने लगी है. शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 2404 रुपये की बढ़ोतरी हुई. शुक्रवार को चांदी के रेट 97953 रुपये किलो हो गया. गुरुवार को चांदी की कीमत 95549 रुपये किलो था.

आगरा में हर दिन 100 किलो सोना की बिक्री
सोने के भाव भले ही हर दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं लेकिन आगरा में सोने की खरीदारी जबर्दस्त तरीके से हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में हर दिन 100 किलो सोना बिक रहा है. कारेाबारियों का कहना है कि अब हालात बदले हुए हैं. खरीदार पहले ही मन बना कर आते हैं. लोगों का विश्वास इतना बढ़ चुका है कि अब शादी में पूरा सोना नया बनवा रहे हैं. अब लोग रेट की तरफ ध्यान देने की बजाए अपनी जरूरतों को तवज्जों देते हैं. लोग भाव गिरने की स्थिति में भी आते हैं और चढ़ने की स्थिति में. उनके लिए सोना सेफ जोन बन चुका है. हर व्यक्ति आड़े वक्त के लिए नकद से भी ज्यादा सोने पर विश्वास कर रहा है. शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर रोज सोने की खरीदारी हो रही है.

पिछले एक सप्ताह से अनुमानित बिक्री
13 फरवरी को 100 किलो
12 फरवरी को 120 किलो
11 फरवरी को 130 किलो
9 फरवरी को 100 लिो
8 फरवरी को 50 किलो
7 फरवरी को 100 किलो
6 फरवरी को 90 किलो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!