नईदिल्लीलीक्स… अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट से रिहा। 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना। पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले पैसे देने का है आरोप।
बाइडन सरकार को दोषी ठहराया

कोर्ट से रिहा होने के बाद ट्रंप ने पूरे घटनाक्रम के लिए बाइडन सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा, हमें अपने देश को बचाना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसा कुछ भी हो सकता है।
नरक में जा रहा अमेरिकाः ट्रंप
उन्होंने कहा मैंने जो एकमात्र अपराध किया है, वह निडर होकर अपने देश की उन लोगों से रक्षा करना है, जो इसे नष्ट करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, हमारा देश नरक में जा रहा है।
हेराफेरी के 34 मामलों को भी गलत बताया
पेशी से पहले गिरफ्तारी, खुद को बताया निर्दोष
इससे पहले भारतीय समयानुसार मंगलवार रात डोनाल्ड ट्रंप को मैनहटन कोर्ट में पेशी से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। पूर्व राष्ट्रपति ने हेराफेरी के 34 मामलों को भी गलत बताया।
पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए 1.30 अरब डालर देने का आरोप
76 वर्षीय ट्रंप पर पिछले राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स को चुप रहने के बदले पैसे देने का आरोप है। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान शारीरिक संबंधों को लेकर चुप रहने के बदले ट्रंप की ओर से 1.30 अरब डॉलर का गुप्त भुगतान किया गया था