आगरालीक्स… आगरा में सुबह सुबह कार ट्रक में जा घुसी, हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को शीशा तोडकर बाहर निकाला गया। हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हैं।
रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ से आ रही कार शाहदरा से आगे विद्या नर्सिंग होम के सामने ओवरटेक के दौरान आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गए, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोग चीख पुकार मचा रहे थे। कार का आगे का शीशा तोडकर लोगों को बाहर निकाला जा सका, इन्हें भर्ती किया गया है।
3 जुलाई को कारोबारी की पत्नी और बीटेक कर रही बेटी की मौत
आगरा में इनर रिंग रोड पर ईको स्पोटर्स कार के पलटने से कारोबारी की पत्नी और एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई से बीटेक कर रही बेटी की मौत हो गई। भीषण हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कारोबारी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के डोरमेट, पर्दे के शोरूम, कोल्ड स्टोरेज और फैक्ट्री है।
अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क स्थित अचल तालाब क्षेत्र के रहने वाले संदीप मित्तल का ब्रज भूमि कोल्ड स्टोरेज है, साथ ही डोरमेट और पर्दे के कई शोरूम के अलावा फैक्ट्री है। विहिप से जुड़े संदीप की 20 वर्षीय बेटी अपर्णा मित्तल चेन्नई में एसआरएम विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही थीं। रविवार रात वह पत्नी चारू मित्तल (42) के साथ उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन छोड़ने आ रहे थे।
खंदौली से यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड
वे खंदौली से यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और इनर रिंग रोड से कैंट स्टेशन जा रहे थे। ¨फतेहाबाद रोड पर उनकी तेज रफ्तार में दौड़ रही ईको स्पोर्ट्स कार बीच सड़क पर रखे पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ कार का इंजन निकलकर बाहर आ गया। गंभीर रूप से घायल अपर्णा और चारू को पुलिस एसएन इमरजेंसी लेकर आई। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर चारू की मुगलरोड कमला नगर निवासी बहन डॉ. सरिता मित्तल और बहनोई डॉ. अनिल मित्तल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल संदीप को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर राजेश द्विवेदी ने बताया हादसा कार के पत्थर से टकराने पर हुआ।
7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 5 की मौत हो गई, कार को कटर से काट कर शव निकाले गए। शुक्रवार को स्कॉटा कार (पीबी 10 जीई 3039 ) से नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 115 के समीप ओवरस्पीड से बेकाबू कार अंडरपास पुलिया से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए, लोगों को कटर की सहायता से बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उस की भी मौ त हो गई।
मोबाइल पर फोन आने से म्रतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है।