आगरालीक्स .(.Agra News 8th December).आगरा और झांसी के बीच चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं, पांच ट्रेनें देरी से चलेंगी।
आगरा से झांसी के बीच जाजउ रेलवे स्टेशन पर धौलपुर, आगरा खंड में तीसरी लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं जबकि पांच देरी से चलेंगी।

नौ और 10 दिसंबर को ट्रेनें रहेंगी निरस्त
आगरा और झांसी के बीच में चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी, ट्रेनें नौ और 10 दिसंबर को तीसरी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते नि रस्त करी गई हैं। जबकि पांच ट्रेनें देरी से चलेंगी।
ये ट्रेनें निरस्त
11807 झांसी आगरा कैंट रेलवे एक्सप्रेस
11808आगरा कैंट झांसी एक्सप्रेस
11901 झांसी आगरा कैंट एक्सप्रेस
11902 आगरा कैंट झांसी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस
उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस
पातालकोट एक्सप्रेस
योग नगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस
विशाखापत्तनम निजामुददीन एक्सप्रेस
कन्याकुमारी निजामुददीन एक्सप्रेस