आगरालीक्स.. आगरा में दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया। डीएम पीएन सिंह ने जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई।
दूसरे चरण में जिला प्रशासन, पुलिस कर्मी, नगर निगम के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
आगरा में पहले चरण में हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल, पुलिस लाइन सहित 15 केंद्रों पर फ्रंटलाइन वर्कस को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है।
जिला अस्पताल में डीएम ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
जिला अस्पताल में डीएम पीएन सिंह पहुंचे। वहां उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई। एसएसपी बबलू कुमार सहित पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन में बनाए गए केंद्र में वैक्सीन लगाई जाएगी। आगरा में पहले दिन 1900 फ्रंटलाइन वर्कस को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
दूसरा चरण – 19113 कर्मचारी
पुलिस, सीआईएसएफ, पीएसी, बीएसएफ, होमगार्ड, सिविल डिफेंस – 11084
नगर निगमए नगर पालिका – .6904
जिला प्रशासन और तहसील के कर्मचारी – . 1125